Why Prayagraj is a most amazing and interesting place in the india ?

in #fact5 years ago

Why Prayagraj is a most amazing and interesting place in the india ?
Picture_20190212_085443497.png
प्रयाग एक अत्यन्त प्राचीन तीर्थ स्थलों में से एक है। प्राचीन काल में गंगा-यमुना के संगम तट पर यज्ञादि हुआ करते थे। इसी लिए इसका "प्रयाग" नाम पड़ा। यह बहुत ही प्राचीन और प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। और यहाँ के पावन पवित्र जल से प्राचीन काल के राजाओं का अभिषेक हुआ करता था। इस तरह की बातो का उल्लेख वाल्मीकि रामायण में आपको अवश्य मिलेगा ।कहा जाता है कि जब भगवान राम वन को जा रहे थे तब भगवान राम प्रयाग में, भारद्वाज ऋषि के आश्रम पर होते हुए गए थे।
Picture_20190212_085635353.jpg

प्रचीन समय मे प्रयागराज कुछ समय तक कोशल राज्य के अधीन था। यहा बौद्ध और सम्राट अशोक आदि के मठ थे । सम्राट अशोक का स्तंभ अभी भी किले के अंदर स्थायी रूप से विद्यमान है । प्रचीन समय मे प्रयागराज कोशल राज्य में लगता था। प्रयागराज के समीप ही प्रतिष्ठान नामक एक प्रसिद्ध दुर्ग था । जिसे समुद्रगुप्त ने द्दढ़ किया था। प्रयागराज का अक्षयवट प्राचीन समय से ही बहुत प्रसिद्ध है। हुएन्सांग जब सातवीं शताब्दी में भारत में आया था। उस समय उसने अक्षयवट को देखा था। आज के समय में भी दूर - दूर से आकर लाखों यात्री इस वट का दर्शन करते है । इसी लिए भारत के तीर्थ स्थलों मे प्रयागराज को सबसे बड़ा माना गया है।
kid-1077793_640.jpg
वर्तमान समय में जो पुराण और कथाओं में सुनने को मिलता हैं । मत्स्यपुराण बहुत प्राचीन और प्रामाणिक माना गया है। इस पुराण के 102 अध्याय से लेकर 107 अध्याय तक में इस तीर्थ के बारे वर्णन किया गया है। इस पुराण में लिखा मिलता है कि, प्रयागराज प्रजापतियो का क्षेत्र है जहाँ गंगा यमुना और सरस्वती बहती हैं। यहाँ जो वट स्थित है उसकी रक्षा स्वयं शूलपाणि करते है, माघ महीने में यहाँ देश विदेशों से लाखों करोड़ों लोग आकर वास करते हैं और भगवान की आराधना में लीन हो जाते है, इस माघ महीने में इस तीर्थवास का बहुत ही फलदायक है। मत्स्य पुराण में ध्यान देने की बात यह है कि, उसमें कही भी सरस्वती का कहीं वर्णन नहीं किया गया है फिर भी लोगों ने इसे "त्रिवेणी" के भ्रम जाल में मिलाया हुआ है लोगो का मानना है कि, प्रयागराज मे स्नान करने से जीवन के सारे पापो से मुक्ति मिल जाती है। और इंसान के मन शांति मिलती है। प्रयागराज दुनिया सबसे बड़े तीर्थ स्थलों मे से एक है।

Sort:  

Beautiful pictures!

Thank you so much for comments

✅ Enjoy the vote! For more amazing content, please follow @themadcurator for a chance to receive more free votes!

Thank you so much for comments